योगी ने मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन कर की पूजा अर्चना

 मिर्जापुर, 25 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी आराध्य देवी के शरण में जाना नहीं भूले और अधिष्ठात्री देवी मां विन्ध्यवासिनी के दर्शन कर पूजा अर्चना की।

श्री योगी के मिर्जापुर दौरे के पूर्व में जारी प्रोटोकोल में विन्ध्याचल में देवी दर्शन पूजन का कार्यक्रम नहीं था। अचानक यहां पहुंचने के बाद उन्होंने अधिकारियों से मां विन्ध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन के लिए व्यस्था करने का निर्देश दिए। आनन-फानन में सुरक्षा व्यवस्था के साथ मंदिर की व्यवस्था की ।


मुख्यमंत्री ने विन्ध्य धाम में विधिवत पूजा अर्चना कर देवी मां से आशीर्वाद मांगा। मुख्यमंत्री को स्थानीय भाजपा विधायक एवं बिन्ध्याचल धाम के पुरोहित पंडा रत्नाकरमिश्र ने दर्शन कराया। इस बीच आम दर्शनार्थियों के दर्शन पूजन रोक दिया गया था।

इस बीच श्री योगी ने अपने अति महत्वाकांक्षी योजना विन्ध कोरिडोर का निरीक्षण किया और अधिकारियों से काम में और तेजी लाने के लिए कहा।

गौरतलब है कि काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर विन्ध्याचल धाम में मां विन्ध्यवासिनी देवी कोरिडोर योजना चालू की गयी। इस योजना के तहत देवी मंदिर के पास चारों ओर खुला परिक्रमा पथ के साथ गलियों को तोड़ सड़क बनाई जा रही है।

सं त्यागी

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास