शव मिलने से आस पास इलाके में अफरा तफरी

पवन गुप्ता


 लखनऊ:- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शव मिलने का सिलसिला लगातार जारी है आय दिन राजधानी की गोमती नदी में शव मिला करते है और कोरोना महामारी के चलते जहां एक दहशत का माहौल बना हुआ है फिर भी लगातार राजधानी के अनेक थाना क्षेत्रो में शव मिलने का सिलसिला जारी है।

ताज़ा मामला लखनऊ के थाना हसनगंज क्षेत्र के अंतर्गत गोमती नदी का है जहां आज सुबह लगभग 9 बजे के आसपास एक 40 वर्षीय युवक का शव नदी में उतरता हुआ वहां से गुज़र रहे स्थानीयों को दिखा स्थानीयों ने इसकी जानकारी हसनगंज पुलिस को दी, मौके पर तत्काल हसनगंज इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा सहित पुलिस फ़ोर्स पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को नदी से निकलवाया, आपको बता दें म्रतक ने काली जीन्स व चेक शर्ट पहनी थी और शव काफी दिन पुराना बताया जा रहा जिससे उससे शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्मार्स्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पायेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास