देवरिया में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के हत्या के प्रयास में चार गिरफ्तार
देवरिया,23 मई(वार्ता) उत्तर प्रदेश में देवरिया के महुआडीह क्षेत्र में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान के साथ मारपीट कर गोली मारने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि 18 मई की रात में क्षेत्र के ग्राम नेरूई अमवां में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान मन्नु सिंह के साथ उसी गांव के प्रधान प्रत्याशी तरूण शर्मा, दीनानाथ शर्मा आदि ने चुनावी रंजिश के कारण मार-पीट करते हुए गोली मार दी गयी। जिनका उपचार लखनऊ में चल रहा है। इस सम्बंध में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र के रामपुर गौनरिया के पास से पुलिस ने शनिवार की रात नामजद आरोपी तरूण शर्मा, दीनानाथ शर्मा,अरूण शर्मा और हरिश्चन्द्र गौड़ को गिरफ्तार करते हुए आरोपी तरूण शर्मा की निशानदेही पर उसके घर से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध पिस्टल, 01 खोखा कारतूस, 01 कारतूस बरामद किया है।आरोपियों को आज जेल भेज दिया गया।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें