पुलिस लाइन का सुंदरीकरण बहुत ही जल्द, एसएसपी ने लाइन का किया निरीक्षण
पवन गुप्ता
गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी अचानक पुलिस लाइन पहुंचकर लाइन का किया निरीक्षण पुलिस लाइन में बरसात से हुए जलजमाव की समस्याओं से निजात पाने के लिए स्थाई हल निकालने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश जिससे लाइन में आने वाले कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की ना होने पाए दिक्कत इसका रखा जाए पूरा ख्याल। इधर इंद्र देवता मेहरबान हो गए हैं प्रतिदिन थोड़ी बहुत बारिश होती जा रही है जिससे जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है क्योंकि पुलिस लाइन कैंपस मेन रोड से लगभग 5 फीट नीचे है इसके स्थाई समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने कहा कि नाले का बेहतर तरीके से निर्माण कराया जाए जिससे पुलिस लाइन परिसर का पानी बड़े नाले में आसानी से चला जाए किसी स्थिति में पुलिस लाइन परिसर में एक भी बूंद बरसात का पानी नहीं रुकना चाहिए हमारे किसी भी कर्मचारी को आने-जाने व रहने की दिक्कत नही होनी चाहिए इनके समस्याओं का समाधान करना हमारी पहली प्राथमिकता है। पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों को अति शीघ्र पूर्ण करें जिसमें 32 कमरों का महिला हॉस्टल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है उसको तत्काल कार्यदायी संस्था से हैंडोवर लेकर महिला आरक्षी को उपलब्ध कराया जाए पुलिस लाइन में स्थाई रूप से बने छ बैरेक 100 वर्ष पूर्व में आरक्षी हेतु बनाया गया था जो वर्तमान में दैनिय स्थिति में बैरेक किसी तरह चल रहा है जिसका टेंडर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 50 लाख से अधिक में किया जा चुका है जिसे तोड़कर पुनः आरक्षी
के लिए बेहतर तरीके से बैरिक पुलिस लाइन में बनाकर उपलब्ध कराया जाएगा इसी के साथ की बाउंड्री वाल सहित पूरे पुलिस लाइन का सुंदरीकरण कराने का कार्य बहुत ही जल्द प्रारंभ कर दिया जाएगा जिससे पुलिस लाइन नए तरीके से गोरखपुर में दिखाई देगा जिसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी प्रयासरत रहते हुये पुलिस लाइन का औचक निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रामसेवक गौतम क्षेत्राधिकारी लाइन अनिल कुमार सिंह आरआई उमेश दुबे रहे मौजूद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें