यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा निरस्त

 लखनऊ 03 जून (वार्ता) सीबीएसई का अनुसरण करते हुये योगी सरकार ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा निरस्त करने की औपचारिक घोषणा कर दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को कोरोना प्रबंधन के लिये गठित टीम-9 के साथ बैठक में कहा कि कोविड महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश सरकार ने निर्णय लिया है की वर्तमान शैक्षिक सत्र में माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। इस संबंध में विस्तृत नियमावली और अन्य दिशा-निर्देश यथाशीघ्र जारी कर दिए जाएं।


गौरतलब है कि सीबीएसई बोर्ड की इंटरमीडियेट परीक्षा के निरस्त होने का उत्तर प्रदेश सरकार ने स्वागत किया था। तभी से यह कयास लगाये जाने लगे थे कि जल्द ही सरकार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडियेट परीक्षा के निरस्त होने की घोषणा करेगी। परीक्षार्थियों की प्रोन्नति का आधार के बारे में आधिकारिक सूचना जल्द ही उपलब्ध करायी जायेगी।

श्री योगी ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा डीएलएड प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के नए सत्र की प्रवेश प्रक्रिया यथासंभव प्रारंभ कर दी जाएं। प्रवेश का पैटर्न पूर्ववत रखा जाना चाहिए।

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास