देवरिया में 150 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान

 देवरिया,24 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया पुलिस लाईन में आज विभाग के 150 अधिकारी और कर्मचारियों ने 60 यूनिट रक्त दान किया।

पुलिस लाईन में आयोजित रक्त दान शिविर में मुख्य अतिथि कृषि मन्त्री सूर्य प्रताप शाही व जिला प्रभारी मन्त्री श्रीराम चौहान आदि ने फीता काटकर इस शिविर का शुभारंभ किया गया। रक्त दान करने वाले पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को कृषि मन्त्री श्री शाही ने फल एवं जूस का वितरण कराया गया।
इस अवसर पर श्री शाही ने कहा कि आज यहां रक्त दान कर के महादान किया गया है, जिससे भविष्य में किसी जरूरतमन्द को यह रक्त काम आयेगा तथा उसका जीवन बचाने में इस दान की एक अहम भूमिका होगी। रक्त दान करने के उपरान्त जरूरतमन्दों की जिन्दगी चिकित्सकों द्वारा ईलाज करके बचायी जाती है वहीं दान करने वालों में भी लोक कल्याण की भावना जागृत होती है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, एसपी श्रीपति मिश्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास