उमस भरी गर्मी शुरू होने से पहले ही चरमराई विद्युत व्यवस्था

पवन गुप्ता 

गोरखपुर । बक्शीपुर विद्युत उपकेंद्र के कोतवाली फीडर पर रात 12 बजे के बाद  संविदा कर्मियों और प्राइवेट लाइनमैन की बदौलत किसी तरह विद्युत आपूर्ति बहाल हुई लेकिन सुबह होते होते कल रात बदले गए ट्रांसफार्मर ने दम तोड़ दिया। ट्रांसफार्मर में तेल रिसने और ओवरहीटिंग से आग लग गई थी। आनन-फानन में आपूर्ति ठप करके किसी तरह आग को बुझाया गया।

बहरहाल स्थानीय लोगों में चर्चा है कि अभी उमस भरी गर्मी के पहले ट्रेलर में ही विभाग के ट्रांसफॉर्मर रिपेयरिंग की पोल खुल गई जबकि उमस भरी गर्मियों की अभी पूरी पिक्चर बाकी है।

वहीं कोरोना समेत भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ रहे सीएम योगी के अपने शहर में भ्रष्टाचार का दीमक व्यवस्था को किस कदर खोखला कर चुका है इसका अंदाजा रिपेयर ट्रांसफार्मर बदले जाने के कुछ घंटों बाद ही जल जाने से लगाया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास