पार्टी से निकाले जाने के बावजूद विधानसभा चुनाव में बसपा के लिये मांगेगे वोट राजभर

 देवरिया,03 जून(वार्ता) बहुजन समाज पार्टी(बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने आज पार्टी के कद्दावर नेता राम अचल राजभर को पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से निलंबित कर दिया लेकिन राजभर ने कहा कि वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और वह 2022 के चुनाव में बसपा के लिए वोट मांगेंगे और वोट दिलवायेंगे।


श्री राजभर ने आज यहां यूनीवार्ता से बातचीत करते हुए कहा कि उनकों पार्टी से निलंबन की जानकारी सोशल मीडिया से हुई है। उन्हें इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देनी है। वह पार्टी के एक अनुशासित और निष्ठावान कार्यकर्ता है तथा 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिये वोट मांगेंगे तथा पार्टी को वोट दिलवाने का कार्य करेंगे।

एक सवाल पर कि पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य के आरोप में बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी से निलंबित किया है,पर कहा कि वो इस मुद्दे पर उनको बुलायेंगी तो अपनी बात कहेंगे।

गौरतलब है कि प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव मे चुनाव से पहले ही बसपा में हलचल देखने को मिल रही है और बसपा अध्यक्ष मायावती ने आज अपनी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर और दिग्गज नेता लालजी वर्मा को पार्टी ने निलंबित कर दिया है।

सं विनोद

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास