इंटर कालेज में दाखिले के लिए पिता के साथ निकली छात्रा बीच रास्ते से हुई लापता
पवन गुप्ता
गोरखपुर; गुलरिहा क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा घर से कालेज जाने के लिए निकली थी, तबसे लापता है। दोपहर तक घर न पहुंचने पर स्वजन ने गुलरिहा थाने पहुंचकर तहरीर दी। पिता ने पुलिस को बताया कि इंटरमीडिएट में एडमिशन कराने के लिए बेटी साथ में निकली थी। कालेज से पहले उसने बताया कि कक्षा 11 की मार्कशीट घर पर भूल गई है। उसे छोड़कर वह मार्कशीट लेने घर चले गए। जब लौटे तो वह गायब थी। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा विनोद अग्निहोत्री ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें