देवरिया में सपा जूझ रही आंतरिक कलह से ,जिलाध्यक्ष के खिलाफ धरना

 देवरिया,08 जून(वार्ता) उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जहां समाजवादी पार्टी(सपा) का शीर्ष नेतृत्व जुटा हुआ है,वहीं उत्तर प्रदेश के देवरिया में सपा के कार्यकर्ता अपने ही पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार, अनियमितता का आरोप लगाकर यहां पार्टी कार्यालय पर आज धरने पर

बैठे गये ।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत सदस्य तथा जिला कार्य समिति के पूर्व सदस्य अशोक यादव ने मंगलवार को यहां जिलाध्यक्ष दिलीप यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में उन्होंने पार्टी से टिकट लेने के नाम पर 100 से ज्यादा पार्टी कार्यकर्ताओं से 22000 रूपया प्रति उम्मीदवार से लिया था और करीब 51 लोगों को पंचायत चुनाव में पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया था।
श्री यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि देवरिया के सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव पार्टी के बिना निर्देश के मनमाने तरीके से एक नियम बनाकर पंचायत चुनाव में कहां कि जो भी लोग पार्टी से टिकट पाने के लिए आवेदन करेंगे, उनको 22,000 रूपया जमा करना होगा।उन्होंने कहा कि पार्टी के जिला अध्यक्ष न तो अब कार्यकर्ताओं का फोन उठा रहे हैं और न ही मिल रहे हैं।जिससे खिन्न होकर पार्टी कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के भ्रष्टाचार, अनियमितता आदि के खिलाफ आज भी पार्टी कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं।
धरने पर बैठे यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि हम कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव के पूर्व जिलाध्यक्ष को 22,000-22,000 रूपया नगद दिया था। चूंकि हम लोगों को पार्टी का टिकट पंचायत चुनाव में नहीं मिला,तो अपने दिये रूपये वापस मांग रहे हैं।इसकी जानकारी पार्टी के अध्यक्ष, पार्टी के महासचिव और माननीय नेता मुलायम सिंह यादव को रजिस्टर्ड पत्र देकर करा दी गई है ।
उन्होंने कहा कि जबतक पार्टी के जिलाध्यक्ष पर शीर्ष नेतृत्व कार्रवाई नही करता है,तबतक धरना अनवरत जारी रहेगा।
इस सम्बंध में पार्टी के जिलाध्यक्ष डा.दिलीप यादव ने कहा कि पार्टी कार्यालय पर धरना देने वाले समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता नहीं हो सकते हैं।ये लोग विरोधी दलों के चढ़ाने पर धरना दे रहे हैं।जिस पैसे को जमा कराने की बात की जा रही है पार्टी के बुलेटिन के लिए पार्टी फंड में पैसा जमा कराया गया।उन लोगों के आरोप बेबुनियाद हैं।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास