दो महिलाओं को बंधक बना किया दुष्कर्म, लूटा नकदी व आभूषण

जौनपुर 13 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में जौनपुर के केराकत इलाके के रामपुर भौरा गांव में शनिवार की रात असलहाधारी दो बदमाशों ने घर में घुसकर दो महिलाओं को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया और नकदी व आभूषण लूटकर भाग गए। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां कहा कि रामपुर भौरा गांव में एक युवती का भाई अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मुम्बई रहता है। बस्ती से सौ मीटर की दूरी पर बने घर की रखवाली के लिए उसकी छोटी दिव्यांग अविवाहित बहन रहती है। अकेली होने पर‌ रात में वह रिश्ते में भाभी को साथ रहने के लिए अक्सर बुला लेती है।
रात दोनों साथ सोई थी। लगभग 12 बजे दो बदमाश घर के पीछे पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर नीचे कमरे में आ गए और असलहे के बल पर दोनों महिलाओं को‌ जगाकर दोनों को कपड़े और रस्सी से बांधकर आंगन में फेंक‌ दिया और घर में लूटपाट शुरू की, इसके बाद दोनों के साथ दुष्कर्म कर भाग गए।
रविवार की सुबह घटना की जानकारी‌ हुई तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। पीड़ितों के अनुसार बदमाशो ने घर की आलमारी में रखा गया सोने का हार, चेन, दो अंगूठी, चार कंगन, चांदी की पैजनी व दो हजार रुपये लूट ले गए। जाते-जाते बदमाश एक महिला के शरीर से टप्स, मंगलसूत्र, पायल भी उतार लिया और जान से मार डालने की धमकी देकर भाग गए।
सं विनोद
वार्ता
घटना की सूचना पर रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ संजय कुमार क्षेत्राधिकारी केराकत सहित प्रभारी निरीक्षक भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास