चिराग को लोजपा अध्यक्ष से हटाने के प्रयास तेज

 

नयी दिल्ली 15 जून ( वार्ता) लोक जनशक्ति पार्टी में तेज राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच सांसद चिराग पासवान को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने के प्रयास तेज हो गए हैं ।पार्टी के संसदीय दल के प्रमुख चुने जाने के बाद श्री पासवान के चाचा पशुपति कुमार पारस अपने सभी सांसद समर्थको के साथ आज पटना जाने की संभावना हैं । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्री पारस को संसदीय दल के प्रमुख बनाने के सांसदों के प्रस्ताव को कल ही मंजूरी दे दी थी । लोजपा के छह सांसदों में से चार ने श्री पारस को संसदीय दल का प्रमुख बनाने का पत्र लिखा था ।पार्टी सूत्रों के अनुसार श्री पारस के साथ सांसद प्रिंस राज , चंदन सिंह, वीना देवी और महमूद अली कैसर पटना जायेंगे । लोजपा की वही राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमे श्री पासवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटा दिए जाने की संभावना है। श्री पारस को ही पार्टी का राष्टीय अध्यक्ष बनने के संकेत दिए गए हैं ।श्री पारस ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सराहना की है और उन्हें विकास पुरुष बताया है। उनका मानना है कि पार्टी के अधिकांश नेता और कार्यकर्ता श्री पासवान की कार्यशैली से नाराज है।


अरुण, संतोष

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास