नाजायज स्मैक के साथ मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पवन गुप्ता
मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज नाजायज स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को रविवार देर रात नहर पुलिया मोहद्दीपुर से किया गिरफ्तार। गिरफ्तार दोनों युवक जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले हैं।मिली जानकारी के मुताबिक चौकी इंचार्ज मोहद्दीपुर सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि नहर पुलिया के पास दो युवक नाजायज स्मैके के साथ मौजूद है चौकी इंचार्ज अपने हमराही सिपाही विशाल यादव,बृजपाल यादव और बलराम राजभर के साथ मिलकर रविवार रात 11:00 बजे नहर पुलिया मोहद्दीपुर थे दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लियातलाशी लेने पर उनके पास से 14.10 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक का नाम सुरेंद्र और नितिन है।यह दोनों जनपद फिरोजाबाद के रहने वाले हैं।इनके खिलाफ थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें