युवक ने पिता की रिवाल्वर से खुद को गोली मारी

पवन गुप्ता

 गोरखपुर। जिले में एक युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। रविवार की सुबह 09.30 बजे गोरखनाथ थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात कारणों से पचपेड़वा निवासी आकाश निलय उम्र 26 वर्ष ने पिता सुरेंद्र प्रसाद की लाइसेंसी रिवाल्वर को खुद की कंपटी पर रख गोली मार ली। सूत्रों के अनुसार मृत युवक के पिता सुरेंद्र प्रसाद भारतीय जीवन बीमा निगम शाखा फरेंदा महराजगंज में विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। जिस समय उनके बेटे ने खुद को गोली मारी, वह पत्नी की दवा लेने गोरखनाथ गए थे। इस बीच छोटे बेटे अक्षय ने इस घटना की जानकारी उन्हें दी। आकाश दिल्ली एनआईटी में बीटेक का छात्र था और उसका छोटा भाई अक्षय शाहजहांपुर से एमबीबीएस का छात्र है।

पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने बताया कि बीटेक का छात्र क्यों अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को क्यों गोली मारी इसकी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी। लाश को कब्जे में लेकर थाना प्रभारी रामाज्ञा सिंह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।

क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ रत्नेश सिंह ने बताया कि गोरखनाथ थाना क्षेत्र के पचपेड़वा के एक छात्र द्वारा अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई है लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है छात्र द्वारा कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है जांच पड़ताल जारी है कि उक्त छात्र ने क्यों सुसाइड की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास