दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ साथ आंशिक कर्फ्यू का उलंघन करने वालो के खिलाफ की गयी कार्यवाही
पवन गुप्ता
गोरखपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान और आंशिक कर्फ्यू का शत प्रतिशत पालन करनवाने के लिए एसएसपी गोरखपुर दिनेश कुमार पी के द्वारा चलाये जा रहे अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सीओ गोरखनाथ रत्नेश सिंह के पर्वेक्षक में थाना प्रभारी गोरखनाथ रामाज्ञा सिंह ने गोरखनाथ थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाको में ताबड़तोड़ वाहन चेकिंग अभियान चलाया। गोरखनाथ थाना प्रभारी ने हुमांयपुर चौराहा, पटनिया चौराहा, कौड़ियाहवा मोड़, नकहा ओवरब्रिज, रसूलपुर गोरखनाथ रोड आदि इलाको में सभी हल्का दरोगा को निर्देश दिया की अपने अपने इलाको में वाहन चेकिंग और आंशिक कर्फ्यू का कड़ाई से पलान करवाये गोरखनाथ क्षेत्र के सभी इलाको में पुलिसकर्मियों के द्वारा ताबड़तोड़ अभियान चलाया गया नकहा ओवरब्रिज और कौड़ियाहवा मोड़ पर थाना प्रभारी ने अपने पूरे दलबल के साथ वाहन चेकिंग किया वाहन चेकिंग में दो पहिया चार पहिया वाहनों की चेकिंग के साथ साथ जामातलाशी भी की गयी जो भी थोड़ा संदिग्ध दिखा उसकी पूरी तरह से तलाशी ली गयी साथ ही संतुष्ट जवाब मिलने पर ही जाने दिया गया तमाम चार पहिया वाहनों की डिग्गी खोल कर चेकिंग की गयी साथ ही बिना मास्क के कुछ लोग मिले उनका भी मौके पर चलाना काटा गया बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालो पर भी चालान की कार्यवाही की गयी। आंशिक कर्फ्यू में बेवजह सड़को पर घूमने वालो को कड़ी फटकार भी लगाई गयी कुछ व्यक्तियों का चालान भी किया गया कुछ देर के लिए पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर लिखे जाने तक करीब 100 से अधिक वाहनों का चालान काटा जा चुका था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें