‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ दीक्षित व मानवेन्द्र सिहं ने प्रदेशवासियों को बधाई

 

लखनऊ,20 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित और विधान परिषद के सभापति, कुंवर मानवेन्द्र सिहं ने ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को स्वस्थ्य एवं निरोगी जीवन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।

श्री दीक्षित ने कहा है कि भारतीय संस्कृति परम्पराओं का सम्मान और उसका पालन करते हुए योग व प्रकृति के साथ चलने का संदेश देती है। योग साधना में जीवनशैली का पूर्ण सार समाहित किया गया है। योग भारतीय ज्ञान की हजारों वर्ष पुरानी विरासत है, जिसके प्रणेता महर्षि पतंजलि को माना जाता है।
विधान सभा अध्यक्ष ने करोना महामारी के बीच योग के प्रति जागरुक बनाने और उससे प्रतिरोध क्षमता बढ़ाने व जन-जन को संदेश देने के लिए अह्वान किया है।
कुंवर मानवेन्द्र सिहं ने ‘योग दिवस’ की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वस्थ्य की कामना करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि योग भारत की प्राचीन परम्परा का एक अमूल्य उपहार है, यह दिमाग और शरीर की एकता का प्रतीक है। मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य, विचार, संयम और स्फूर्ति प्रदान कर स्वास्थ्य और भलाई के लिए एक समग्र दृष्टिकोण को भी अपने भीतर एकता की भावना, दुनिया और प्रकृति की खोज के विषय में यह हमारी बदलती जीवन- शैली में चेतना बनकर, हमें जलवायु परिवर्तन एवं इस कोरोना महामारी से निपटने में मदद करता है।
त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास