'तेरी आँखों में जादू है' में दिखेगा विनय, रानी, पाखी, गुंजन और सुदीप का जलवा
मुंबई, 17 जून (वार्ता) मल्टीस्टारर फिल्म 'तेरी आँखों में जादू है' में विनय आनंद, रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े, गुंजन पंत और सुदीप पांडेय का जलवा दर्शकों को देखने को मिलेगा।
भोजपुरी फिल्मों के मशहूर निर्माता जितेश दुबे और निर्देशक अजय कुमार की हिट जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचने को तैयार है। इनकी जोड़ी अपनी नई मल्टीस्टारर 'तेरी आँखों में जादू है' से धमाल मचाने वाली है, जिसका निर्माण श्री कृष्णा क्रिएशन के बैनर तले होने वाला है। फिल्म 'तेरी आँखों में जादू है' की निर्माता पायल दुबे हैं, जिन्होंने बताया कि यह फिल्म बेहद कमाल की होने वाली है। इस फिल्म में गोविंदा के भांजे सह मशहूर अभिनेता विनय आनंद, रानी चटर्जी, पाखी हेगड़े, गुंजन पंत, सुदीप पांडेय, प्रिंस सिंह राजपूत, अमित शुक्ला, ब्रजेश त्रिपाठी, संजय सिंह, प्राची सिंह, विपिन सिंह, राहुल श्रीवास्तव और आइटम क्वीन शाईना सिंह मुख्य भूमिका में होंगी। फिल्म के कार्यकारी निर्माता सतीश उपाध्याय हैं।फिल्म को लेकर निर्देशक अजय कुमार ने बताया कि फिल्म 'तेरी आँखों में जादू है' मनोरंजन से भरपूर फिल्म होगी। इसको लेकर हमने खूब तैयारी की है। फिल्म के लिए हमने उत्तर प्रदेश का लोकेशन सेट किया है। शूटिंग हम जुलाई के अंत में शुरू करेंगे। फिल्म को लेकर बस इतना ही कहना है कि हमारी कोशिश है हम दिल में उतर जाने वाली फिल्म बनायें, जिसको लेकर काम तेजी से चल रहा है। फिल्म का गीत-संगीत शानदार होगा। डीओपी रवि चंदन और कोरियोग्राफी कानू मुखर्जी करेंगे।
प्रेम
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें