उत्तर प्रदेश में वैक्सीन की बर्बादी एक प्रतिशत से भी कम

 

लखनऊ, 18 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में व्यापक टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से उत्तर प्रदेश में वैक्सीन की बर्बादी एक प्रतिशत से भी कम हो गई है।
केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार झारखंड, छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में टीके की खुराक की अधिकतम बर्बादी हो रही है।
स्वास्थ्य विभाग के 12 जून को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार पिछले ढाई महीने में कोविशील्ड और कोवैक्सिन दोनों की बर्बादी में भारी कमी आई है और यह एक प्रतिशत से कम हो गया है। प्रदेश के 36 से अधिक जिलों में कोवैक्सिन के लिए एक नकारात्मक अपव्यय आंकड़ा दर्ज किया गया है, जो दर्शाता है कि एक निर्धारित संख्या से अधिक लोगों को टीका लगाया जा रहा है। कोवैक्सिन के लिए टीके की बर्बादी केवल 0.87 प्रतिशत है। जब कोविशील्ड की बात आती है, तो राज्य ने केवल 0.92 फीसदी टीकों की कुल बर्बादी दर्ज की, जिसमें 25 जिलों में नकारात्मक अपव्यय का आंकड़ा दिखा। वैक्सीन की बर्बादी को मुख्य रूप से दो श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है जिसमें पहली है बंद शीशियों में अपव्यय और दूसरी खुली शीशियों में अपव्यय।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ अपनी उच्च स्तरीय कोविड समीक्षा बैठकों में वैक्सीन की बर्बादी को शून्य पर लाने का बार-बार आग्रह किया है। वास्तव में यूपी के सीएम ने पहले ही अधिकारियों को उपलब्ध स्टॉक और प्रत्याशित आपूर्ति के माध्यम से टीकाकरण कवरेज को बढ़ाने की योजना बनाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, :वैक्सीन प्रबंधन एक समान रूप से महत्वपूर्ण तत्व है और हम इसे न्यूनतम रखने के लिए बहुत सावधान हैं।’
प्रदेश में एक दिन में लगभग चार लाख टीकाकरण कर रहा है और जुलाई से लगभग 10 लाख लोगों को टीकाकरण करने की योजना बनाई गई है। पिछले 24 घंटों में, 4,04,192 से अधिक लोगों को टीके की डोज मिल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आला अधिकारियों को टीकाकरण को तेज करने के निर्देश दिए हैं। योगी सरकार ने अगस्त के अंत तक 10 करोड़ लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। टीकाकरण अभियान को तेज करने के लिए योगी सरकार युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। टीकाकरण प्रकिया और तय लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बता दें कि अब तक, उत्तर प्रदेश ने कुल 2.46 करोड़ टीके की खुराक दी है। जिनमें से 20728945 पहली खुराक हैं और 3948835 दूसरी खुराक की संख्या है।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास