खेत में काम करते वक्त युवक पर गिरी बिजली, मौके पर ही दर्दनाक मौत

पवन गुप्ता
कुशीनगर; जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के जखिनिया गांव निवासी एक युवक पर शुक्रवार को हुई बारिश के दौरान बिजली गिर गई,जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोग जब तक उस युवक की सहायता के लिए पहुंचते, उससे पहले युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
जखिनिया गांव निवासी दिलीप राजभर (22) गांव के सरेह में शुक्रवार दोपहर धान की रोपनी करा रहे थे, तभी आसमान में बिजली कड़की और युवक के शरीर पर गिर गई। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
 लोग अभी उसकी सहायता के लिए शोर मचाते हुए उसके पास पहुंचे, लेकिन उससे पहले युवक की मौके पर मौत हो गई। युवक दिलीप दो भाइयों में बड़े थे। ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास