देवरिया में जिलाधिकारी बोले,कोरोना को मात देने के लिए बचाव के साथ लड़नी है लड़ाई

 देवरिया,06 जून(वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि जिले में कोरोना पाजिटिविटी रेट 0.4 फीसदी आने के बाद यहां कोरोना को पूर्णतया मात देने के लिए हम सब को बचाव के साथ और लड़ाई लड़नी है।

श्री निरंजन ने यहां पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि जिले में अबतक 632851 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है तथा अब यहां एक्टिव मात्र 269 केस हैं।जिले में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है।यहां आक्सीजन कन्सन्ट्रेटरों की संख्या 169 है।जिसमें 165 क्रियाशील हैं। चार नये आक्सीजन प्लांट प्रस्तावित हैं जिसमें एक क्रियाशील है और तीन प्लांट जल्द संचालित करा दिये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि एक जून से 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीककरण किया जा रहा है और शनिवार तक यहां कुल लक्ष्य का 80 फीसदी टीककरण कराया जा चुका है। 45 वर्ष के ऊपर के 171469 लोगों को प्रथम डोज और 33167 लोगों को द्वितीय डोज का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में 46 वेन्टीलेटर क्रियाशील हैं। जनपद में ग्रामीण क्षेत्रों में 1185 और नगरीय क्षेत्रों में 116 निगरानी समितियां कार्य कर रही हैं।जिनके माध्यम से डोर टू डोर सर्वे एवं दवा के वितरण का कार्य कराया जा रहा है।अभीतक जिले में 52451 दवाओं के पैकटों का वितरण कराया जा चुका है।
जिले में 70 आरआरटी टीम गठित की गई है।यहां कांट्रेक्ट ट्रेसिंग रेट करीब 15.8 फीसदी है।जिले में फंगस का कोई केस नहीं है।लेकिन इसके बावजूज भी जिला अस्पताल में कुशल डाक्टरों की एक टीम के नेतृत्व मेंं उपचार की व्यवस्था की गई है।
विशषज्ञों के बताने के अनुसार कोरोना के आगामी तृतीय लहर को देखते हुए बचाव हेतु व्यापक रूप से तैयारी की जा रही है।सदर अस्पताल के एमसीएच विंग में एक पीआईसीयू 20 बेड एवं 16 ईटीसी वार्डों को पूर्ण रूप से क्रियाशील किया जा रहा है तथा जिला अस्पताल में आक्सीजन युक्त तीस बेड का एक वार्ड डेडिकेट कर दिया गया है।तीसरी लहर को देखते हुए सरकारी एवं निजी क्षेत्र में कार्यरत डाक्टरों का डाटा बेस तथा तैयार किया जा रहा है।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास