टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जाय : जिलाधिकारी

 कुशीनगर 09 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा की गई और जिलाधिकारी ने जिन इलाके में कम टीके लगे उसका कारण पूछा ।

समेकित कोविड कमांड केन्द्र विकास भवन में आयोजित नियमित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की। बैठक में मुसहर बस्ती में टीकाकरण, प्रवासी मजदूर का डाटा, अनाथ बच्चों का सर्वे, आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण की स्थिति, ऑक्सीजन प्लांट, पाइपलाइन, मास्क/सेनेटाइजर/साबुन वितरण, टीककरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, इत्यादि मुददे पर समीक्षा हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न केन्द्रों पर हुए टीकाकरण की रिपोर्ट ली तथा जिन क्षेत्रों में कम टीकाकरण हुआ है, उसका कारण पूछा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से दो मुददों पर स्पष्टीकरण माँगा। टीकाकरण केन्द्रों पर आयुष्मान कार्ड वितरण की संख्या नही देने पर तथा कुछ टीकाकरण केन्द्रों पर लगातार टीकाकरण की संख्या न्यून एवं नगण्य रहने पर कोई कार्यवाही क्यों नही की गई।
जिलाधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि लगातार मौखिक निर्देश देने के बावजूद आयुष्मान कार्ड पर कोई डेटा क्यों नही दिया गया तथा टीकाकरण में रूचि नही होने के कारण कुछ केन्द्रों पर लगातार टीकाकरण में सुधार नही हो पा रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि किसी टीकाकरण केन्द्र पर लगातार शून्य प्रदर्शन हो रहा है तो टीकाकरण केन्द्र को दूसरी जगह परिवर्तित किया जाए एवं लोगों को हर संभव जागरूक किया जाये ।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास