दुष्कर्म कर धर्मांतरण का दवाब

 

गोण्डा, 23 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के मनकापुर कोतवाली क्षेत्र एक गांव मे युवती संग दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाकर धर्म परिवर्तन के लिये दबाव डालने का मामला प्रकाश मे आया है ।

इस सिलसिले मे पुलिस नें आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस उपाधीक्षक संजय तलवार ने बुधवार को बताया कि गत 19 जून को सायंकाल शौच के लिये घर से बाहर गयी एक युवती (19) संग गांव के ही आरोपी युवक दीन मोहम्मद नें खेत मे ले जाकर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया ।
उन्होने बताया कि पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं । पीड़िता के पिता की तहरीर पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोपों की गहराई से जांच करायी जा रही है । फिलहाल पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा हैं ।
सं प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास