देवरिया में थानों में न्याय न मिलने पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में करते है फरियाद

 देवरिया,21 जून(वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार का फरमान है कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाय।लेकिन उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में पीड़ितों को थाना स्तर से न्याय न मिलने से फरियादी सदूर क्षेत्रों से आकर यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर न्याय के लिये फरियाद करते दिखते हैं।

सूत्रों के अनुसार थानों से निराश लोग हर दिन न्याय के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच रहे हैं। कोरोना संकट काल में भी हर दिन करीब 50 से ज्यादा फरियादी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र के सामने पहुंचने का प्रयास कर न्याय की गुजारिश करते दिख जाते हैं। विडंबना है कि यहां भी फरियादी बात को सही ढंग से पुलिस अधीक्षक या अन्य पुलिस अधिकारियों के सामने प्रस्तुत नहीं कर पाते।
कारण यह कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कोरोना का डर इस कदर हावी है कि पुलिस अधीक्षक या इनके मातहत अधिकारी प्रार्थना पत्रों हाथ में न लेकर उसे एक बाक्स में डालने को कहते हैं । जिस कारण कम पढ़ा लिखा फरियादी अपनी बातों सही ढंग से अधिकारी के सामने प्रस्तुत नहीं कर पाता है ।
बताया जाता है कि देवरिया में अपने लम्बे सेवा काल के कारण तथा अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के कारण जनता में चर्चित पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र के कार्यालय में कोरोना से बचाव का भय देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन सहित अन्य अधिकारी फरियादियों का प्रार्थना पत्रों को बकायदा हाथ में लेकर पढ़ने के बाद उस सक्षम अधिकारी, कर्मचारी को आदेश,निर्देश लिखकर करते हैं।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास