थाने के मंदिर में प्रेमी युगल ने रचाई शादी
पवन गुप्ता
बड़हलगंज : स्थानीय कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर में प्रेमी युगल ने गुरूवार को शादी रचाई। वे काफी दिनों से एक दूसरे से प्रेम करते थे। काफी प्रयास के बाद भगवान को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए। क्षेत्र के खुटभार गांव निवासी अनीता पुत्री रामबदन क्षेत्र के हिंगुहार निवासी साहब कुमार पुत्र दयाशंकर से प्रेम करती थी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। इन दोनों का संबंध दो वर्षों से चल रहा था। जिसके बाद दोनों गुरुवार को थाने आ पहुंचे और पुलिस को सारी बात बताई। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया और काफी समझाने के बाद शादी को तैयार हुए और गांव के कुछ लोगों के समक्ष आनन फानन में मंदिर में शादी कर ली।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें