भारत सरकार व नीली बत्ती लगाकर चोरी करने वाले गिरोह चार सदस्य गिरफ्तार
लखनऊ,18 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश की लखनऊ पुलिस ने आशियाना इलाके से सफेद रंग की बोलेरो पर भारत सरकार ,पुलिस स्टीकर तथा नीली बत्ती लगाकर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर आशियाना थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रिक्शा कालोनी अण्डरपास से चोर गिरोह के चार सदस्यों काकोरी निवासी दीपक कश्यप,रोहित ,दिलीप कुमार और बाराबंकी निवासी मोहित को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से आशियाना और ठाकुरगंज इलाके से चोरी की अंग्रेजी शराब की 15 पेटी बरामद की।उन्होंने बताया कि पूछताछ पर गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वाहन पर नीली बत्ती एवं भारत सरकार व पुलिस स्टीकर इस लिए लगा रखा था,जिससे ये पुलिस की पकड़ से दूर रहे। गिरफ्तार बदमाश शराब बेचने की फिराक में थे और पकड़े गये। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
त्यागी
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें