यूथ पॉवर एसोसिएशन के युवा सदस्यों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
चौरी चौरा,आज विश्व पर्यावरण दिवस 2021 के अवसर पर यूथ पॉवर एसोसिएशन उ०प्र० के युवा अध्यक्ष शिव प्रसाद शुक्ला के आवाह्न पर YPA द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम चौरी चौरा के तहसील परिसर, में YPA के सदस्य आदित्य निगम के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
तहसील परिसर में कर्मचारियों के सहयोग से यह विशेष पौधरोपण अभियान सम्पन्न हुआ। इस अभियान में यूथ पॉवर एसोसिएशन के सदस्य आयुष, विनय, श्याम व अंकित ने अपनी सक्रिय प्रतिभागिता की।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें