बाजार तक पहुँच दे रहा है जीईएम
नयी दिल्ली 16 जून (वार्ता) केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सचिव डॉ. अनूप वधावन ने बुधवार को कहा कि सरकारी ई-मार्केट प्लेस (जीईएम) महिला स्व-सहायता समूह और स्टार्टअप जैसे विक्रेता समूहों को ‘मेक इन इंडिया’ पहल और सरकार की नीति को बढ़ावा देने के लिए बाजार तक पहुंच प्रदान कर रहा है।
डॉ. वधावन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जीईएम के पास छह लाख 90 हजार से अधिक छोटे विक्रेता और सेवा प्रदाता हैं, जो जीईएम पर कुल ऑर्डर मूल्य का 56 प्रतिशत से अधिक योगदान करते हैं। पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में जीईएम प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत छोटे उद्योगों की संख्या में 62 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।उन्होंने कहा कि अगस्त 2017 में अपनी स्थापना के बाद से, जीईएम ने 52 हजार 275 सरकारी खरीदारों के लिए 18.85 लाख पंजीकृत विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं से 111,113 करोड़ रुपये के 67.27 लाख ऑर्डर की सुविधा प्रदान की है।
सत्या, यामिनी
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें