पुलिस लाइन में अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योगा

पवन गुप्ता


 गोरखपुर। विश्व योगा दिवस के अवसर पर  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी  के निर्देश पर ऑनलाइन योगा पुलिस लाइन  में आयोजित किया गया। वही सभी अधिकारियों ने अपने अपने धरो से ऑनलाइन जुड़ कर किया योगा। सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस   कोरोना की वजह से डिजिटल मीडिया प्लेटफार्म पर मनाया गया। इस साल योग दिवस की थीम ‘घर पर योग और घर-घर योग रखी गई थी । इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं ऑनलाइन संपन्न कराई गयी । एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र डॉ प्रीतिंदर सिंह मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी कार्यवाहक जिला अधिकारी इंद्रजीत सिंह  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीना तहसीलदार सदर डॉक्टर संजीव दिक्षित डीपीआरओ हिमांशु शेखर डीएसओ आनंद सिंह सहित जनपद के सभी संभागों के अधिकारी अपने अपने घरों से ऑनलाइन जुड़कर योगा किया।वही पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी कर्मचारी तथा रिक्रूटो ने  योगा में शामिल हो कर योगाभ्यास किया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक पुलिस अधीक्षक लाइन रामसेवक गौतम पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अरुण कुमार सिंह प्रतिसार निरीक्षक उमेश दुबे आरटीसी प्रभारी जेटीसी प्रभारी व अन्य पुलिस के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास