विनय जायसवाल ने लिया गोद नेत्र चिकित्सालय पडरौना को
कुशीनगर 09 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में पडरौना नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विनय जायसवाल ने अपने नगर पालिका क्षेत्र के नेत्र चिकित्सालय को गोद लिया है।
इस संबंध में पत्र जारी कर जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने इस चिकित्सालय पर कोविड से बचाव के लिए जरूरी संसाधनों की पहली खेप भी भेजी है। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्रवासियों में अस्पताल पर सुविधाएं बढ़ने की उम्मीद जगी है।जिला मुख्यालय से करीब 5 किमी दूर पडरौना मार्ग पर मौजूद नेत्र चिकित्सालय के भरोसे क्षेत्र के 87 गांवों की करीब एक लाख से अधिक आबादी आती है। यह क्षेत्र लिंक मार्ग पर है, ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों को उपचार में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बुधवार को नगर चेयरमैन विनय जायसवाल ने नेत्रचिकित्सा लय का निरीक्षण किया तथा उसमें कमी को दूर करने के प्रयास करने का आश्वासन
दिया।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें