इटावा जेल से रिहा हूटर रैली निकालने वाला सपा नेता धर्मेंद्र यादव समर्पण से पहले गिरफ्तार

 इटावा 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के इटावा मे अदालत में आत्मसमर्पण करने के लिए जाने से पहले 25000 के इनामी सपा नेता धर्मेंद्र यादव को आज गिरफ्तार कर लिया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने धर्मेंद्र यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए आज यहां कहा कि धर्मेंद्र यादव को आज उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह गेट नंबर 3 से अदालत में समर्पण करने के लिए जा रहा था।
धर्मेंद्र के आत्मसमर्पण करने की सूचनाएं कई दफा मिली लेकिन आज पुष्ट और पुख्ता सूचना के बाद के बाद धर्मेंद्र यादव की गिरफ्तारी सिविल लाइन पुलिस और अपराध शाखा ने संयुक्त रूप से चेकिंग के दौरान की।
धर्मेंद्र यादव 4 जून को देर शाम इटावा की जिला जेल से रिहा हुआ था। पांच जून को सुबह जेल के बाहर से उसने अपने समर्थकों के साथ एक जश्न जुलूस निकाला जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धर्मेंद्र यादव और उसके 200 समर्थकों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तमाम गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
धर्मेंद्र की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही थी । धर्मेंद्र के काफिले में शामिल 39 लोगो को पकड़ा जा चुका है । इसके अलावा 29 गाड़ियों को जब्त किया गया लेकिन धर्मेंद्र का कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा था1 आज मुखबिर के जरिए इस बात की सूचना मिली की धर्मेंद्र यादव अदालत में समर्पण करने के लिए पहुंचने वाला है। पुलिस ने सघन चैकिंग के बाद उसकी गिरफ्तारी कर ली।
धर्मेंद्र यादव की हूटर रैली निकालने को लेकर बडी कार्रवाई करते हुए सीओ इटावा को पदमुक्त कर 7 पुलिस जनो को निलंबित किया गया था ।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास