सिपाही के स्थान पर साला डयूटी करने का मामला उजागर

 मुरादाबाद,18 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सिपाही अनिल कुमार के स्थान पर उसका साला डयूटी करने का मामला उजागर होने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (देहात ) विद्या सागर मिश्र ने बताया कि 17 जून को कोतवाली ठाकुरद्वारा में 112 पीआरवी वाहन पर तैनात सिपाही अनिल कुमार की जगह उसके साले सुनील उर्फ सनी ड्यूटी करने का मामला उजागर हुआ है। लगातार ड्यूटी करते समय पुलिस को यह भनक नहीं लगी कि 112 पीआरवी की ड्यूटी पर जो तैनात है वह अनिल कुमार नहीं, बल्कि उसका साला सुनील उर्फ सनी है। मामला उजागर होने पर अब जीजा-साले के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तहकीकात कर रही है।
उन्होंने बताया कि पुलिस अन‍िल कुमार को ह‍िरासत में लेकर पूछताछ कर रही है,जबकि उसका साला फरार हो गया है। उन्होंने बताया कि आरक्षी 2608 (पीएनओ- 112120030) अनिल कुमार मुजफ्फरनगर जिले के खतौली इलाके का रहने वाला है। पिछले करीब 06 माह से वह पीआरवी पर तैनात था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है, और दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास