पश्चिम बंगाल मे हिंदुओ पर अत्याचार के विरोध मे हिंदु जागरण मंच का एक जुलाई से जनजागरण अभियान
इटावा, 21 जून (वार्ता) पश्चिम बंगाल मे हिंदुओ पर बढते अत्याचार के विरोध मे हिंदू जागरण मंच एक जुलाई से 15 जुलाई तक देश व्यापी जनजागरण अभियान चलायेगी ।
यह बात हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री राजेश पांडेय ने कही । उन्होने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के ऊपर हो रहे लूटपाट, हमले,डकैती एवं बहु बेटियों के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाओं अब बर्दाश्त नही किया जाएगा । बंगाल हिंसा के विषय को लेकर सम्पूर्ण देश मे हिन्दू जागरण मंच जन जागरण अभियान चलाया जाएगा ।उन्होने कहा कि बंगाल की सरकार सीधे सीधे मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है,जब से बंगला में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनी है,तब से योजनाबद्ध एवं सुनियोजित तरीके से हिंदुओ के मठ मंदिर एवं देवालयों पर हमला किया जा रहा है । मंदिरों को अपवित्र किया जा रहा है एवं साधु संतों के ऊपर सुनियोजित तरीके से हमले किए जा रहे है ।
उन्होने कहा कि जिस तरह अभी तक जम्मू कश्मीर के अंदर हिंदुओ के ऊपर हमले हो रहे थे,मठों, मंदिरों को तोड़ा जा रहा था ठीक उसी तरह बंगाल के अंदर हिंदुओ के ऊपर हमले हो रहे है और बहू बेटियों की अस्मिता को टीएमसी समर्थकों द्वारा लूटा जा रहा है ।
उन्होने कहा कि बंगाल के अंदर रोहिंग्या मुसलमानों एवं बांग्लादेश के मुसलमानों को टीएमसी सरकार की ओर से संरक्षण देकर अपने राजनीतिक हित के लिए बसाया जा रहा है और उन्ही शरणार्थियों रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी मुसलमानों के जरिये हिंदुओं पर अत्याचार किए जा रहे है। टीएमसी सरकार मूकदर्शक बनी हुई हिंदुओं की बर्बादी का तमाशा देख रही है ।
उन्होने कहा कि बंगाल के अंदर दलितों, पिछड़ों के ऊपर हमले हो रहे है साथ ही साथ नाबालिग लड़कियों से रेप की घटनाएं भी इन्ही घुसपैठियों द्वारा की जा रही है ।
उन्होने हाल में ही प्रकाश में आये एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में ममता सरकार ने ओबीसी आरक्षण में 50 मुस्लिम लोगो को सब इंस्पेक्टर की पोस्ट पर भर्ती किया है,जबकि मुस्लिमों के लिए सरकार ने अलग से अल्पसंख्यक आरक्षण लागू कर रखा है ।
बंगाल को दूसरा जम्मू कश्मीर नही बनने देंगे। हिंदुओ को बचाने के लिए अब आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी । इसके लिए हिन्दू जागरण मंच ने कमर कस ली है और देशव्यापी जन आंदोलन करेगा । उन्होने कहा कि हिंदु जागरण मंच की मांग है कि बंगाल के अंदर जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लागू करें ।
सं विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें