हर्ष फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत
प्रतापगढ़,16 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के रानीगंज क्षेत्र में एक बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
क्षेत्राधिकारी अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि रानीगंज थाना क्षेत्र के सरायशेर खां लोहार तारा गांव में निगम सिंह के घर मंगलवार रात बेटी की बारात आयी थी। द्वारचार के अवसर पर किसी बाराती के हर्ष फायरिंग से लड़की पक्ष के प्रेम सिंह (34) नामक व्यक्ति के सिर में गोली लग गयी। प्रेम सिंह के जमीन पर गिरते ही अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।उन्होने बताया कि परिजन घायल प्रेम सिंह को अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होने बताया कि जांच के लिए शादी के वीडियो शूट का सहारा लिया जा रहा है।
इस सिलिसले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
दिनेश विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें