इटावा पुलिस ने किया सपा नेता धर्मेद्र यादव को गिरफ्तार

 इटावा, 14 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने 25000 के इनामी समाजवादी पार्टी (सपा) नेता घर्मेद्र यादव को आज गिरफ्तार कर लिया,उसके खिलाफ 31 मामले दर्ज है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा.ब्रजेश कुमार सिंह ने घर्मेद्र यादव की अपराधिक सूची जारी करते हुए बताया कि असल में घर्मेद्र यादव औरैया जिले का गैंगस्टर अपराधी है, लेकिन पांच जून को इटावा जिला जेल से जश्न रैली निकालने के कारण उसकी गिरफ्तारी इटावा पुलिस ने आज उस समय की गई जब वो अदालत मे आत्मसमर्पण करने के लिए आ रहा था ।
उन्होंने बताया कि धर्मेद्र यादव के खिलाफ सबसे पहले साल 2006 में मामला दर्ज किया गया था और उसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी है । उन्होंने बताया कि उसके बाद यह सिलसिला लगातार जारी रहा । इसके खिलाफ हत्या,हत्या के प्रयास,जान से मारने की धमकी,लूट,गुण्डा एक्ट,फिरौती के खिलाफ अपहरण,रंगदारी,गैंगस्टर एक्ट,गुण्डा अधिनियम और उत्तर प्रदेश लोक स्वास्थ्य एंव महामारी रोग नियन्त्रण अध्यादेश-2020,धारा 188/269/270 के तहत मामले दर्ज है ।
गौरतलब है कि इटावा से जमानत पर छूटने के बाद धर्मेन्द्र यादव ने अपने समर्थकों के साथ पांच जून को बड़ी संख्या में वाहनों को लेकर हाइवे से औरैया की तरफ जुलूस के रुप में जाते हुये सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था । जश्न जुलूस में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक नगर इटावा के निर्देशन में 8 टीमों का गठन किया गया था । अब तक कार्रवाई करते हुये 30 वाहन व 36 आरोपियो को गिरफ्तार किया जा चुका है । धर्मेन्द्र यादव के फरार होने के कारण सात जून को इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
धर्मेद्र यादव समाजवादी युवजन सभा औरैया का जिलाध्यक्ष होने के साथ साथ हाल मे हुए पंचायत चुनाव में भाग्यनगर से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जेल मे रहते हुए करीब 16000 वोटो से जीता था।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास