जल जमाव देख सी एम ओ ने जताया असंतोष,दिया गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश

पवन गुप्ता 

घुघली।महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने पहुंचे सी एमओ  ने अस्पताल गेट पर लगे जल जमाव को देख अपना असन्तोष जताया तथा तुरन्त उसे गढ्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया।

 मुख्य चिकित्साधिकारी  डॉ ए के श्रीवास्तव  मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।पहुंचते ही अस्पताल पर लगे जल जमाव को देख से काफी चिन्तित हुवे तथा कहा कि इससे अस्पताल में जाने  वाले रोगियों को काफी मसक्कत झेलनी पड़ती होगी।अस्पताल पहुंच उन्होंने  टीकाकरण केंद्र,ऑक्सिजन युक्त कोरोना वार्ड,प्रसव कक्ष तथा  दवा वितरण  कक्ष का जायजा लिया। अस्पताल गेट पर लगे जल जमाव पर अपना असंतोष जताया तथा अधीक्षक डॉ अमित विक्रम से इस पर तुरन्त पहल करने का निर्देश दिया।अस्पताल पहुंचे सदर विद्यायक के नगर प्रतिनिधि  राधे श्याम उर्फ पप्पू गुप्त ने तुरन्त अधिशाषी अधिकारी डॉ लव कुमार मिश्र को इस दुश्वारी से अवगत कराया।मौके पर पहुंचे अधिशाषी अधिकारी से सी एम ओ डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि जल निकासी की ब्यवस्था जन हित मे है।इसके चलते अस्पताल पहुंचने वाले रोगियों को जलालत झेलनी पड़ रही है।इस पर अधिशाषी अधिकारी डॉ मिश्र ने तुरन्त ईंट टुकड़ा डलवाकर गढ्ढा मुक्त करने का आश्वासन दिया।  इस मौके पर लिपिक नगर पंचायत हीरा यादव,मुरारी प्रसाद,आदर्श कुमार,आनंद त्रिपाठी,अनिल यादव आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास