उप्र में फर्जी रुप से अलग-अलग जिलो में रहे चार रोहिंग्या गिरफ्तार

 लखनऊ,18 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने बुलंदशहर,अलीगढ़ और मेरठ जिले में अवैध रुप से रह रहे रोहिंग्या समुदाय गिरोह के चार सदस्यों को आज गिरफ्तार कर लिया।

एटीएस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान एटीएस को विगत कई दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ लोग एक संगठित संड़िकेट बनाकर मयांमार के रोहिग्याओं को बांग्लाोश एवं भारत की अतंराष्ट्रीय सीमा में अवैध रूप प्रवेश करा रहे हैं तथा बांग्लादेश में रिफ्यूजी कैंप में रोहिंग्याओं को प्रेरित कर उन्हें अवैध रूप से भारत में स्थापित करा रहे हैं। यह गिरोह देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है।
उन्होंने बताया कि यह गिरोह मानव तस्करी करने के साथ-साथ अवैध रूप से वोटर कार्ड, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट तैयार कराने के साथ हवाला कारोबार में भी लिप्त था। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पहचान पत्र बनवाकर कंपनियों में नौकरिया लगाने के बदले तनख्वाह के पैसों से कमीशन भी लेते थे । उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य अन्य देशो से व्यक्तियों को अवैध रूप से भारत में लाकर उनके कूटरचित दस्तावेजों को तैयार करा, उन्हें भारतीय नागरिक के रूप में प्रतिरूपित करने का काम भी करते थे।
प्रवक्ता ने बताया कि इस सूचना पर एसटीएफ की टीम ने इलेक्ट्रानिक एवं भौतिक सविलांस के माध्यम से विकसित किया गया तो ज्ञात हुआ कि हाफिज शरीफ नाम का एक व्यक्ति अपने अन्य साथियों के साथ मेरठ में निवास कर रहा है,जिसके द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर अवैधानिक रूप से भारत में रोहिंग्याओं के कूटरचित मूल्यवान भारतीय दस्तावेज जिसमें आधार, वोटर आईडी, पासपोर्ट आदि बनाये तथा भारतीय पासपोर्ट से विदेशों में यात्राएं भी की गयी हैं । उन्होंने बताया कि हाफिज शरीक का एक संगठित गिरोह है, जो अनवरत रूप से आपराधिक कृत्यों में संलिप्त है और लगातार रोहिंग्याओं को अवैध रूप से भारत में लगाकर उन्हें भारतीय नागरिक के रूप में स्थापित कर रहा हैं। तथ्यों के सत्यापित से यह पाया गया क हाफिज शरीक व उसके गिरोह के साथियों द्वारा कई रोहिग्या महिलाओं को मानव तस्करी करते हुए अन्य शोषण करने के उद्देश्य से विदेशों में फर्जी दस्तावेजों का प्रयोग कर हवाई मार्ग से भिजवाया गया है।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार यह संगठित गिरोह फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, जन्म एवं शैक्षिक प्रमाण पत्र व बडी मात्रा में वोटर आईडी बनवाकर भारतीय नागरिक के रूप में स्थापित कर भारतीय जनसंख्या का संतुलन (डेमोग्राफी) परिवतित कराने के प्रयास के साथ-साथ मानव तस्करी एवं सोने आदि मूल्यवान वस्तुओं की तस्करी भी कर रहा है। जिससे अर्जित धन अवैध रूप से राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर करते हुए भारतीय अर्थव्यवस्था को क्षति पंहुचा रहे हैं ।
प्रवक्ता ने बताया कि हाफिज शरीक व अजीजुर्ररहमान और, मो. इस्माइल तथा मुफीजुर्ररहमान उर्फ मुफीज और
अलीगढ़, बुलंदशहर के खुर्जा और मेरठ से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार रोहिंग्याओं के कब्जे से यूएनएचसीआर तीन कार्ड,तीन मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड, पासपोर्ट की दो छायाप्रति, लैपटाप ,पैन ड्राइव और विदेश मुद्रा बरामद की।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों को अदालत में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड में लिया जायेगा,जिससे इनके अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी की जा सके।
गौरतलब है कि इसके पहले सहारनपुर,गाजियाबाद और लखनऊ समेत अन्य इलाकों से रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।
त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास