स्पूतनिक-वी टीका कोरोना के नए स्वरूप के खिलाफ अत्यधिक प्रभावी

 मॉस्को, 22 जून (वार्ता) रूस में बना स्पूतनिक-वी टीका कोरोना के गंभीर और घातक मामलों के खिलाफ सौ फीसदी सुरक्षा की गारंटी देता है।

गामालेया अनुसंधान केंद्र की प्रयोगशाला के प्रमुख व्लादिमीर गुशचिन ने मंगलवार को यह आश्वासन दिया कि रूस का स्पूतनिक- वी टीका कोरोना के नए स्वरूपों के लिए भी कारगर साबित हुआ है।

श्री गुशचिन ने सोलोवाइवलाइव यूट्यूब शो में कहा, “स्पूतनिक-वी कोराना के डेल्टा स्वरूप से भी निपट सकता है। यह टीका अभी भी अत्यधिक प्रभावशाली है और कोरोना के गंभीर और घातक मामलों के खिलाफ निपटने में सौ फीसदी सुरक्षा की गारंटी देता है।”

कोरोना के इस टीके को विकसित करने विशेषज्ञों को कहना है कि स्पूतनिक-वी छह महीने की अवधि के दौरान सुरक्षा की गारंटी देता है।

उप्रेती जितेन्द्र

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास