ट्रक चालक से बीस हजार रुपये की लूट
पवन गुप्ता
गोला गोरखपुर।गोला थाना क्षेत्र के गोला बड़हलगंज सड़क मार्ग पर शनिवार की देर रात भर्रोह पुलिया के पास दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने ट्रक चालक को पीट कर बीस हजार रुपये व मोबाइल लूट कर बड़हलगंज की तरफ फरार हो गए। ट्रक चालक ने गोला थाने पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दिया ।काफी देर तक गोला पुलिस ट्रक चालक को लेकर भाग दौड़ करती रही। खबर लिखे जाने तक मामले की छान बीन जारी रहा। सूचना के अनुसार मऊ जनपद कोतवाली थाना क्षेत्र के परदहा मुहल्ला निवासी राजेन्द्र यादव मुगलसराय से कोयला लेकर धनघटा आया था।वहां कोयला गिराने के बाद उसे भाड़ा के रूप में 21900 रूपया मिला ।वह अकेले ट्रक लेकर गोला होते हुए मऊ जा रहा था भर्रोह पुलिया के पास पहुंचा था कि पीछे से पहुंचे दो बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और चालक को नीचे उतार कर मारने पीटने लगे उसके जेब में रखा रुपया और मोबाइल लेकर बड़हलगंज की ओर फरार हो गए।बताया जाता है कि चालक नशे में था।चालक ने घटना की सूचना ट्रक मालिक चंदौली निवासी अभिमन्यु यादव को दिया और गोला थाने पर पहुंचा । इस संबंध में कोतवाल गोला सन्तोष कुमार सिंह का कहना है कि मामले का छान बीन हो रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें