कुशीनगर में आक्सीजन प्लांट का लोकार्पण
कुशीनगर 24 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में वैश्विक महामारी कोरोना से युद्ध के बीच वृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पडरौना में ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण पूरे विधि विधान के साथ कर दिया गया।
नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा हर वार्ड व बेड तक सीधे पाइपलाइन के माध्यम से ऑक्सीजन आपूर्ति कराने हेतु 60 लाख के बजट की स्वीकृति भी दी जा चुकी है जिसपर कार्य चल रहा है। बीते महीने अध्यक्ष विनय जायसवाल ने अपने सभी सभासदों के सहयोग से नगरपालिका द्वारा वित्तपोषित ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना जिला मुख्यालय पडरौना में करने की दिशा में पहल की थी। साथ ही सम्बंधित कार्यदायी संस्था को 30 लाख का अग्रिम भुगतान भी कर दिया गया था।जिस वक्त सम्पूर्ण देश ऑक्सीजन संकट से जूझ रहा था उस वक्त नगर पालिका अध्यक्ष के ऑक्सीजन प्लांट लगाने के फैसले के साथ ही नगरपालिका पडरौना ऐसा करने वाली उत्तरप्रदेश की पहली नगरपालिका बनी थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आये सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे ने हर्ष जताते हुए इसे स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कदम बताते हुए इस कदम को मील का पत्थर करार दिया।
सं विनोद
वार्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें