तीन दिवसीय दौरे पर कानपुर पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद
कानपुर,25 जून (वार्ता) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अपने गृहनगर कानपुर के तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार शाम यहां पहुंचे।देर शाम करीब आठ बजे प्रेसिडेंशियल ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर पहुंची जहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति और उनकी पत्नी सविता कोविंद की आगवानी की। इस मौके पर प्रदेश सरकार के कई मंत्री और विधायकों के अलावा पुलिस कमिश्नर असीम अरूण मौजूद थे। स्टेशन से राष्ट्रपति का काफिला कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सर्किट हाउस के लिये रवाना हो गया। राष्ट्रपति यहां रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जिनमें करीब 50 विशिष्टजनो के अलावा अन्य संगठनों के लोग शामिल हैं।
राष्ट्रपति करीब डेढ़ साल के लंबे अंतराल के बाद अपने गृहनगर आये हैं। वह रविवार यानी 27 जून को सुबह नौ बजे अपने पैतृक गांव परौंख के लिये रवाना होंगे और अपने रिश्तेदारों,मित्रों और शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे। लगभग सारा दिन गांव में बिताने के बाद श्री कोविंद उसी शाम करीब छह बजे कानपुर लौट आयेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करने के बाद वह 28 जून को लखनऊ रवाना होंगे।
करीब डेढ़ दशक के बाद किसी राष्ट्रपति की यह पहली ट्रेन यात्रा रही है। इससे पहले 2006 में डा एपीजे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रपति के तौर दिल्ली से देहरादून की यात्रा की थी। वह राष्ट्रीय सैन्य अकादमी (एनडीए) की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लेने गये थे।
सं प्रदीप
जारी वार्ता

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें