मनीष दीक्षित फिर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी

 लखनऊ 20 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को प्रदेश मीडिया टीम की घोषणा की है।

श्री मनीष दीक्षित को एक बार फिर प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाया गया है जबकि हिमांशु दुबे,धर्मेन्द्र राय,प्रियंक पाण्डेय और अभय सिंह को प्रदेश सहमीडिया प्रभारी बनाया गया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, समीर सिंह, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, आलोक अवस्थी, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, श्रीमती अनिला सिंह, राकेश त्रिपाठी, प्रशान्त वशिष्ठ, संजय चौधरी, आनंद दुबे, श्रीमती साक्षी दिवाकर, आलोक वर्मा तथा सुश्री महामेधा नागर को पार्टी का प्रदेश प्रवक्ता घोषित किया है।
श्री सिंह ने इसके साथ ही प्रदेश के आई.टी. विभाग तथा सोशल मीडिया विभाग की घोषणा की है। कामेश्वर मिश्रा को आई.टी. विभाग का प्रदेश संयोजक तथा मांगीलाल चैधरी को आई.टी. विभाग का प्रदेश सहसंयोजक घोषित किया गया है। अंकित चन्देल को सोशल मीडिया का प्रदेश संयोजक तथा हर्ष चतुर्वेदी,शशि शेखर सिंह,गौरव वाष्र्णेंय तथा सौरभ मरोदिया को सोशल मीडिया का प्रदेश सहसंयोजक घोषित किया है।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास