धराधाम द्वारा मनाया गया डॉ. सतीश चंद्र ,आचार्य विनोद मिश्रा का जन्मदिन एवम गौतम -प्रियंका एवम वेद प्रकाश -मीरा का वैवाहिक वर्षगांठ

पवन गुप्ता


 गोरखपुर, सामाजिक सौहार्द एवम विश्व वन्धुत्व के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही संस्था धराधाम इंटरनेशनल ने धराधाम परिवार से जुड़े एवम राष्ट्रीय स्तर के विभूतियों का जन्मदिन एवम वैवाहिक वर्षगांठ वर्चुवल मना कर उन्हें शुभकामनाएं दी।वैश्विक मंच पर उपस्थित देश विदेश के प्रतिनिधियों द्वारा भी सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।इस वर्चुवल समारोह में धराधाम के निदेशक डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला ,राष्ट्रीय प्रवचनकर्ता आचार्य विनोद मिश्रा ,शालिनी मिश्रा पुत्री आचार्य विनोद मिश्रा -सरिता मिश्रा का जन्मदिन ,धराधाम के सचिव गौतम पाण्डेय -प्रियंका पाण्डेय एवम चाणक्य विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य वेद प्रकाश त्रिपाठी-मीरा त्रिपाठी का वैवाहिक वर्षगांठ मनाया गया।इस अवसर पर सौहार्द शिरोमणि डॉ. सौरभ पाण्डेय एवम आचार्य विनोद मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्र से कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।इस दौरान अवध धाम गोकड़िया मंदिर में शालिनी मिश्र एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया

एवम प्रेस्शर्नी अफ़्रीका द्वारा हिंदी में गीत गाकर लोगों का आश्चर्य में डाल दिया गया।सभी के द्वारा केक काट कर ऑनलाइन बधाई दी गयी।

इस दौरान डॉ. राम कृष्ण शाह धरा गवर्नर एवम यू यन प्रतिनिधि अमेरिका,वेजेंटी अफ़्रीका, प्रेस्शर्नी अफ़्रीका,एडा गुइबेरिटी इटली,साहित्यकार एवम कवि डॉ शम्भू पवार, राजन सिंह सूर्यवंशी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय अपना समाज पार्टी, डॉ विनय श्रीवास्तव वर्ल्ड रेकॉर्ड होल्डर,रत्नाकर त्रिपाठी,उमेश सिंह,डॉ. करिश्मा मानी (निदेशक)डॉ .रागिनी पाण्डेय, राजीव डोंगरा, धर्मेन्द्र सिंह,डॉ. अमिताभ पाण्डेय,राजेश मिश्रा यस सी,सोमनाथ पाण्डेय शिवांगी मिश्रा,नूतन मिश्रा,गुरु बाबा,समीर पाण्डेय,तबारक अली,शिवांश मिश्रा ,राम श्याम आदि ने बधाई दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास