देवरिया के मईल इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या

 देवरिया, 24 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बेखौफ बदमाशों ने गुरूवार को मईल थाना इलाके में बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गये।

पुलिस सत्रों ने यहां बताया कि लार क्षेत्र के ग्राम सजांव निवासी 25 वर्षीय शम्भू जायसवाल आज रिश्तेदारी में गया था। दोपहर बाद वह बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था । मईल थाने से करीब 500 मीटर दूर परसिया अली गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने शम्भू को गोली मारकर फरार हो गये। उन्होंने बताया कि गंभीर रुप से घायल शम्भू को जिला अस्पताल भेजा गया,जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्रीपति मिश्र ने अस्पताल पर पहुंच कर मामले की जानकारी की। उन्होंने मईल पुलिस और एसओजी टीम को मामले की जांच करने का निर्देश देते हुए बदमाशों को गिरफ्तार करने को कहा है। पुलिस अधीक्षक का दावा है कि घटना में शामिल बदमाश जल्द पकड़ लिए जायेंगे। पुलिस हत्यारों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
सं त्यागी
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास