संदेहास्पद परिस्थितियों में ट्रांसपोर्टर गायब, अनहोनी की आशंका

पवन गुप्ता 

बड़हलगंज : बड़हलगंज  कोतवाली क्षेत्र के संसारपार गांव निवासी ट्रक मालिक अनिल सिंह पुत्र स्व. रामनगीना सिंह बुधवार की रात्रि आठ बजे पटना चौराहे के पास से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गये। पुलिस ने गुरुवार की सुबह पटना चौराहा पुलिस चौकी के पास से लावारिस हालत में उनकी कार व गाड़ी में रखा मोबाइल सहित अन्य कागजात बरामद किया है। पुलिस को कार में एक डायरी भी मिली है। जिसमे अनिल सिंह ने अपनी जान को खतरा बताते हुये आगाह किया है।

      गुरुवार की सुबह अनिल सिंह के बड़े भाई महेंद्र सिंह ने कोतवाली में दी गयी तहरीर में कहा है कि मेरे भाई अनिल सिंह ट्रक ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं। बुधवार को घर से निकले किंतु गुरुवार की सुबह तक घर नही पहुंचे। परिवार के लोग गुरुवार सुबह जब तलाश पर निकले तो उनकी गाड़ी पटना चौराहे पर पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर लावारिस हालत में  मिली। गाड़ी लाक थी। घर से निकलते वक्त अनिल सिंह ने बताया था कि हमने ट्रक संख्या यूपी 53 डी टी 7596 उन्नीस लाख पचास हजार में बिहार निवासी कसया के रहने वाले अंकित शाही को बेचा है। जिसका एडवांस 2 लाख रुपये दिया था। बाकी पैसा 17,50000  बाकी है। जिसका कुछ पैसा देने के लिए बुधवार की शाम सात बजे बुलाया था। बुधवार की रात करीब आठ बजे अनिल सिंह ने अपनी पत्नी को फोन करके बताया कि अंकित पैसा लेकर आ रहे हैं। मैं एक घंटा विलंब से पैसा लेकर घर पहुंचूंगा। नौ बजे के बाद जब उनकी पत्नी ने फोन किया तो फोन स्विच आफ बताने लगा। रात भर परिवार के लोग इंतजार करते रहें। व्यवसाय ठीक न होने के कारण इधर वह परेशान थे। कोतवाल मनोज राय ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस सक्रिय हैं। मोबाइल व डायरी के आधार पर जांंच जारी है। अंकित शाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

डायरी में अनिल ने किया था अनहोनी की आशंका : ट्रांसपोर्टर  की कार से बरामद डायरी में कोतवाल को इंगित करते हुए अनिल सिंह ने लिखा है कि मैने उक्त ट्रक अंकित शाही जो तमकुहीराज, कसया का रहने वाला है। जिसका मोबाइल नंबर 9199554441 व 9155555010 है। वह कहा था कि आज मैं आऊंगा और टोटल पैसा दूंगा। वो आज आया भी लेकिन पैसा नही दिया और उल्टे कहा कि चलिये दोहरीघाट एक हमारी बस चलती है। उसका हिसाब करके आते हैं। तब आपको पैसा देंगे। दोहरीघाट से आते समय हमको एक बोतल पानी दिया और कहा कि भाई साहब पानी पी लीजिये। मैंने पानी पिया तभी सोचा कि मेरे साथ कोई न कोई बात हो रही है। इसी समय मैं थाना प्रभारी के नाम डायरी लिखना शुरू कर दिया। क्यों कि मुझे ऐसा लग रहा है कि हमारा मर्डर कर देंगे या हमको जहर खिला देंगे। हमने कहा कि हमको पिसाब लगा है। इसी दौरान हम 100 नंबर पुलिस को सूचित करना चाहें किंतु मेरा मोबाइल बंद कर दिया गया था।

ट्रक ओनर एसोशिएशन ने मुख्यमंत्री व अधिकारियों को किया ट्वीट : ट्रक ओनर एसोशिएशन के अध्यक्ष रत्नेश्वर मिश्र, योगेंद्र सिह, सुभाष तिवारी, सिद्धार्थ पांडेय, मनीष यादव, रामा जायसवाल आदि ने मुख्यमंत्री व अधिकारियों को ट्वीट कर ट्रंसपोर्टर अनिल सिंह की सकुशल वापसी की मांग की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास