बसपा नेता मोहम्मद इस्लाम ने थामा रालोद का दामन

लखनऊ 07 जून (वार्ता) बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रधान महासचिव और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चौधरी मोहम्मद इस्लाम ने सोमवार को राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की सदस्यता हासिल की।


रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी से उनके आवास पर मुलाकात करने के बाद सोमवार को श्री इस्लाम ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और मिशन 2022 की चुनावी तैयारियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की कटिबद्धता जाहिर की।

श्री इस्लाम 1989 में बसपा के टिकट पर कैराना लोकसभा चुनाव लड़ें,और 1993 में बसपा के ही टिकट से थानाभवन विधानसभा सीट पर भी चुनाव लड़ें। वह शामली विधानसभा के प्रत्याशी भी रहे।

रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुपम मिश्रा ने बताया कि पार्टी के बढ़ते जनाधार व जनता के मध्य जयंत चौधरी की बढ़ती लोकप्रियता से कई दलों के राजनेता आने वाले दिनों में पार्टी में शामिल होंगे ।

प्रदीप

वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास