आलोक गुप्ता सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित
पवन गुप्ता
बड़हलगंज : चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या 46 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य आलोक गुप्ता को समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया है। गोरखपुर में सपा जिलाध्यक्ष नगीना प्रसाद साहनी एडवोकेट ने पत्र जारी कर आलोक गुप्ता को प्रत्याशी बनाये जाने की घोषणा की।
बीते मंगलवार को स्थानीय पुलिस ने खडे़सरी स्थित आलोक के आवास ओम साई ट्रेडर्स आरसीएम सेंटर पर पहुंच कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद उसका डीबीआर निकालकर अलग कर दिया था। इस घटना से जिला पंचायत सदस्य व उनका परिवार दहशत में आ गया। इसकी सूचना सपा केंद्रीय नेतृत्व को मिलने के बाद बुधवार को जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी कर अधिकृत रुप से आलोक गुप्ता को जिला पंचायत अध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित कर दिया। कोतवाल मनोज राय ने कहा कि महिला द्वारा दुष्कर्म की तहरीर मिली है। उस पर जांच जारी है। एफआईआर के बाबत कहा कि अभी मुकदमा दर्ज नही किया गया है। जबकि आलोक गुप्ता ने कहा प्रत्याशी घोषित होने के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोन पर कहा है कि चुनाव दमदारी से लड़़कर जीत कर आओ। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। सपा का एक
-एक कार्यकर्ता तुम्हारे साथ खड़ा है।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें