विधायक ने किया टेढ़िया बंधे का शिलान्यास
पवन गुप्ता
बड़हलगंज। बड़हलगंज विकास खंड के टेढ़िया बंधे का शिलान्यास चिल्लूपार विधायक विनयशंकर तिवारी ने शुक्रवार को किया। रामजानकी मार्ग खड़ेसरी से डेरवा तक पांच किमी टेढ़िया बंधा जर्जर हो गया था।
इसकी मरम्मत व डेरवा से सीधेगौर तक पंद्रह सौ मीटर बंधे का नवनिर्माण का शिलान्यास करते हुए विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास मेरे लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण है न की राजनीति, मैने टेढ़िया बंधे को सिंचाई विभाग के हस्तांतरण के लिए सदन में तीन बार मुद्दा उठाया है। बैरियाखास से सरया 6 किमी का बंधा भी सदन में मुद्दा उठाया था जो नावार्ड मे चला गया है वह जल्द ही बनेगा। उन्होने कहा कि आयुष कर्मचारियों के बकाया मानदेय का भी मुद्दा सदन में उठाया हूं। चिल्लूपार में बीस वर्ष पूर्व सड़कों का जाल बिछ गई है। जो बगल के विधान सभा क्षेत्रों के लिए नजीर है। चिल्लूपार को विकास की उचांइयो पर ले जाना हमारा सतत प्रयास रहेगा। खंड विकास अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि मनरेगा योजना में गरीब मजदूरों को कार्य देने के लिए ब्लाक सदैव तत्पर रहेगा। आगे भी विकास कार्य जारी रहेगा। पूर्व जिपस मदनकिशोर तिवारी,पूर्व प्रमुख राजबहादुर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। ग्राम प्रधान डेरवा हरेंद्र सिंह, हरिकेश शाही उर्फ मुन्नु, रामसिंगार यादव, सूरज शाही, अशोक कन्नौजिया, रक्कम यादव, राजबहादुर तिवारी, गजाधर दुबे, परमानंद दुबे,पारस पांडेय, अरूण ओझा, नित्यानंद दिक्षित, देवराज सिंह, रजीप तिवारी, राहुल गुप्ता,जयराम तिवारी, आशीष तिवारी,कल्पनाथ यादव,जीतई तिवारी,हरेकृष्ण तिवारी मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें