कुशीनगर में गंडक नदी में फंसे ग्रामीण सुरक्षित निकाले गये

 कुशीनगर 18 जून (वार्ता ) उत्तर प्रदेश में कुशीनगर की गंडक नदी में फंसी नाव पर सवार सभी लोगों को आज सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया ।

एसडीआरफ टीम ने रात में ही मोर्चा संभाला और सुबह छह बजे तक सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया ।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम और पुिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल पूरी रात मौके पर डटे रहे। सुबह छह बजे अंतिम खेप लेकर एसडीआरफ टीम जब किनारे पर पहुंची तब जाकर दोनों अफसर वहां से वापस लौटे।
बरवापट्टी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमवाखास के बरवापट्टी घाट पर गुरुवार की शाम लगभग सात बजे नदी पार कर रहे लगभग 150 लोग नाव समेत नदी में फंस गए। नाव में लगे इंजन में आई तकनीकी खामी के चलते नाव धारा में फंस गई। करीब पांच किलोमीटर बहकर नाव संपूर्णानगर गांव के सामने धारा में रुक गई।
नदी के उत्तर तरफ बसे ग्राम सभा अमवाखास के टोला भगवानपुर, बनरही, सम्पूर्णा नगर, किशुनवा, बक्सर आदि में दक्षिण तरफ के किसान खेती करने गए थे। ग्रामीण अपना खेत देखकर बड़ी नाव से शाम करीब सात बजे अपने घर वापस आ रहे थे। इसी बीच नाव का इंजन बंद हो गया।
विनोद
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास