एक लाख के इनामी बदमाश परवेज को एसटीएफ ने मार गिराया

पवन गुप्ता 

गोरखपुर।कुख्यात अपराधी  एज लाख रुपये का ईनामी परवेज़ पुत्र सुबराती, निवासी मख़्दूममनगर, जनपद  अंबेडकर नगर ख़ान मुबारक गैंग़ का सक्रिय शूटर को  पीपीगंज थाना अंतर्गत रोहिन नदी बंधे  पर डिप्टी एसपी धर्मेंद्र कुमार सिंह व निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह गोरखपुर की टीम ने मुखभेड में मार गिराया परवेज बसपा नेता जगराम मेहंदी हत्याकांड सहित दर्जनों मुकदमों का वांछित अभियुक्त था बरामदगी परवेज के पास एक  .32 एमएम पिस्टल  5 राउंड  एक  9 एमएम पिस्टल 3 राउंड 500 नगद एक बैग जिसमें ज़रूरत का समान बरामद हुआ परवेज को गैंगेस्टर खान मुबारक का दाहिना हाथ माना जाता था। 

परवेज को गैंगेस्टर खान मुबारक का दाहिना हाथ माना जाता था। 

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में रविवार को एसटीएफ ने बदमाश परवेज को एनकाउंटर में मार गिराया है। उस पर एक लाख रुपए का इनाम था। मुठभेड़ पीपीगंज थाना क्षेत्र के चिउटहां-सरहरी बंधे पर हुई।

दरअसल, बाइक सवार दो बदमाश जा रहे थे। तभी STF की मुठभेड़ हुई। मौके से एक बदमाश भागने में सफल रहा। मारा गया बदमाश अंबेडकरनगर जिले के माफिया खान मुबारक का शूटर था। वह अंबेडकरनगर जिले के बसपा नेता जुरगाम मेहंदी हत्याकांड के आरोप में फरार चल रहा था। परवेज मखदूमनगर का रहने वाला था।

एसटीएफ गोरखपुर यूनिट के डिप्टी एसपी धर्मेश कुमार शाही और निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि परवेज मखदूमनगर में कई हत्याओं के मामले में मोस्ट वांटेड था।

पास में 2 पिस्टल भी बरामद

नेपाल से वसूली का सिंडिकेट चला रहा था परवेज। अंबेडकर नगर और आसपास के जिलों के व्यपारियों से वसूली की शिकायत भी मिली थी। काफी समय से एसटीएफ के रडार पर था परवेज। वह नेपाल से गोरखपुर पहुंचा था और यहां किसी करीबी से मुलाकात करनी थी मुलाकात। इससे पहले ही चिलुवाताल मे एसटीएफ ने घेर लिया। परवेज ने एसटीएफ टीम पर फायरिंग की। लेकिन जवाबी फायरिंग में मारा गया। परवेज के पास से 2 पिस्टल भी बरामद हुई।

अंबेडकनगर जिले में हीरापुर बाजार के पास 15 अक्टूबर 2018 की सुबह करीब 10 बजे बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बसपा नेता जुरगाम मेहंदी और उनके चालक की हत्या कर दी थी। इस गोलीबारी मे दो राहगीर भी घायल हो गए थे। गैंगेस्टर खान मुबारक समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश की धाराओं में अंबेडकरनगर के हंसवर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी क्षेत्राधिकारी कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह पहुंचकर मौका मुआयना किया सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास