केशव के द्वार योगी पहुंचे पहली बार

 लखनऊ 22 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कोर कमेटी के सदस्यों ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दोपहर का भोजन किया।

मुख्यमंत्री के तौर पर श्री योगी के मौजूदा कार्यकाल में यह पहला मौका था जब वह अपने पड़ोसी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हाल ही में श्री मौर्य के पुत्र का विवाह था जिसके उपलक्ष्य में इस भोज का आयोजन किया गया था। दोनो नेताओं के बीच काफी देर तक बातचीत हुयी। इस मौके पर पार्टी के पदाधिकारी के अलावा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
माना जा रहा है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार के पदाधिकारियों में एकजुटता दिखाने की कवायद के तहत यह मुलाकात हुयी। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर भाजपा महासचिव बीएल संतोष और उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह की उपस्थिति में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुयी थी जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा दिनेश शर्मा मौजूद थे।
श्री संतोष और श्री सिंह आज शाम को भी पार्टी दफ्तर में एक बैठक को संबोधित करेंगे जिसमें सरकार की उपलब्धियों और कामकाज की जानकारी जन जन तक पहुंचाने और चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श होने की संभावना है।
प्रदीप
वार्ता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सपा अध्यक्ष को लगता है कि मुसलमान उनकी जेब में हैं: मायावती

हार-जीत से बड़ा है सक्षम बनना

24 जुलाई 2026 को चंद्रमा दिखाई देगा अन्टारेस (ज्येष्ठा नक्षत्र के योगतारा) के पास